Saturday, September 5, 2026

गुर्जर स्वाभिमान रैली नई दिशा और नया आयाम लिखेगी: हरीश भाटी

 


प्रमोद कुमार तेवतिया

नित्य संदेश, मेरठ। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के बैनर तले गुर्जर समाज के नेताओं एवं प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाने की पहल के तहत 29 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित गुर्जर स्वाभिमान रैली की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई।


बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि गुर्जर स्वाभिमान रैली समाज के इतिहास में एक नया आयाम लिखेगी। रैली में देशभर से लाखों की संख्या में गुर्जर समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह रैली विशेष रूप से उन लोगों की आवाज को मजबूती देने का माध्यम बनेगी, जो राजनीतिक भागीदारी से दूर हैं और लंबे समय से राजनीतिक एवं सामाजिक उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  हरीश चंद भाटी ने संगठन के विस्तार एवं समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से रोबिन गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। बैठक में सविंदर भाटी, रामकेश चपराना, जीत सिंह दौसा, केपी मवई, विजय धामा, भोपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, सुरेंद्र नागर, मनोज चपराना, मेरठ जिला अध्यक्ष बलराज डूंगर, अहेलकर नागर, शक्ति सिंह सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment