Saturday, September 5, 2026

सपाइयों ने बंद पड़े 49 प्राइमरी स्कूलों का किया निरीक्षण

 


-शिक्षक दिवस मनाकर सरकार पर लगाया शिक्षा विरोधी होने का आरोप


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा महानगर इकाई द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने और शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लिया गया।


पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा देश भर में लगभग एक लाख और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26,000 से अधिक जूनियर प्राइमरी/बेसिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं, जो पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का प्रयास है। समाजवादी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। मेरठ महानगर में बंद पड़े 49 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने प्राइमरी पाठशाला साबुनग्रान, जूनियर प्राइमरी पाठशाला शाहगसा, दारूदग्रान, सीनियर बेसिक प्राइमरी विद्यालय हरी नगर निकट सैफू क्लॉथ हाउस, पौदी वाड़ा, बनी सराय, भाटवाड़ा, ठठेरवाड़ा, जाटव गेट, मोरी पाड़ा, सराय लाल दास, गगोल, गोटका सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। पार्टी ने प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग से मांग की है कि बंद पड़े सभी स्कूलों को तत्काल चालू किया जाए। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए 26,000 स्कूलों को दोबारा चालू ही नहीं किया जाएगा, बल्कि उनका सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा और 26,000 नए प्राइमरी स्कूल और खोले जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी उपस्थित रहे।


इन कार्यकर्ताओं ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम में शहर विधानसभा अध्यक्ष शाहिद पहलवान, पार्षद बृजेश जाटव, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद, महानगर उपाध्यक्ष, महानगर सचिव शहजाद कुरैशी आदि मौजूद रहे। दारूदग्रान में पूर्व शहर अध्यक्ष अकबर खान, साबिर चौहान, मो. आसिफ खान, पार्षद इकराम चौधरी, साबुनग्रान में गुलजार कुरैशी, नफीस सैफी, अनीस सैफी, अब्दुल रहमान, रियाज बाबू कुरैशी, आमिर सैफी, आदिल सैफी, हुसैन अहमद शेख, हरी नगर में पूर्व पार्षद शहजाद मेवाती, सैफू मेवाती, सद्दाम मेवाती, जाहिद खान, नाजमा अब्बासी, भूरे भाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment