Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 19, 2026

आयुषी जावला ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया परिवार का गौरव


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बेगम बाग स्थित हेरालाल बिल्डिंग निवासी आयुषी जावला ने अपने तीसरे प्रयास में यूजीसी नेट (अंग्रेजी विषय) की परीक्षा 300 में से 202 अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


आयुषी जावला ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी विषय में एमए की पढ़ाई पूरी की और विश्वविद्यालय की एमए अंग्रेजी की टॉपर रहीं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में आयुषी जावला ने मेरठ कॉलेज से NCC ‘C’ सर्टिफिकेट परीक्षा में भी टॉप किया था। एनसीसी में उन्होंने अंडर ऑफिसर के पद पर रहते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन का परिचय दिया। यूजीसी नेट परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता हासिल करना आयुषी की लगन, धैर्य और निरंतर तैयारी का परिणाम है।


उनकी उपलब्धि पर पिता देवेंद्र कुमार और माता डॉ. नीतू मान, जो स्वयं भी प्रोफेसर हैं, ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयुषी जावला की इस सफलता को उनके शैक्षणिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत से परिवार और शिक्षण संस्थानों का नाम रोशन किया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here