नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पूर्व सैनिक एव शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं निस्तारण हेतु जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक जिलाधिकारी द्वारा नामित विजय वर्धन तोमर (अपर जिलाधिकारी, प्रशासन) की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कार्यालय में आयोजित की गयी।
बैठक में भूमि संबंधी शिकायतों, विवादो तथा पुलिस से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हे संबधित विभागों को कार्यवाही हेतु भेज दिया गया। उपस्थित पूर्व सैनिको ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मामलों को सुना।
बैठक में भूतपूर्व सैनिक गजेन्द्र शर्मा की भूमि पर अवैध कब्जा, भूतपूर्व सैनिक जसंवत सिंह का कृषि भूमि की मेड काट काटकर अपने खेतो मे मिलाने, भूतपूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह का चकरोड पर अवैध कब्जा, भूतपूर्व सैनिक, जशवन्त सिंह तोमर का नाली का मोड गलत लेने, भूतपूर्व सैनिक बिजेन्द्र सिंह का गाली गलौच और मारपीट के सम्बन्ध में तथा कार्यरत सैनिक की लम्बित मामलों पर चर्चा की गई। सैनिक कल्याण निदेशालय लखनऊ से प्राप्त शिकायतो का स्तर भी लिया गया।
इसके अतिरिक्त शहीदों के नाम पर सडकों के नामकरण से संबंधित विषय पर भी कार्यवाही नही बढ़ पा रही है। इस विषय पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) की शिकायत आख्या अभी लम्बित है। संबंधित प्रकरणो को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ ने जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment