नमरा रियाज
नित्य संदेश, मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर निवेदिता कुमारी के दिशा-निर्देशन में बीएड विभाग द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष अनुपमा सिंह ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। बीएड विभाग की शिक्षिकाओं का सहयोग रहा, जिसमें सीमा गुप्ता, सीमा अग्रवाल, अनुजा अग्रवाल, आरती शर्मा, मीनाक्षी जैन, शिवानी त्यागी आदि का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर शुभम त्यागी ने कहा -
देवों की वाणी संस्कृत की जो दुहिता सौगाती है।
अवधी, मैथिल और बुंदेली सखियों संग इतराती है।
तुलसी, मीरा, सूर, कबीरा जिसके आंचल में खेले,
वो भारत की अनुपम भाषा, मां हिन्दी कहलाती है।।
कार्यक्रम में छात्राओं निशा, फातिमा हुसैन, अमनता नवाज, सायमा, सना नाज, जुमा अंसारी, प्राची, मिश्कत अंसारी ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा शिल्पी एवं इल्मा ने किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment