Monday, September 7, 2026

डिप्टी-कलेक्टर की मां की मौत: इंदौर में गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन; बहन-बहनोई घायल, मीटिंग में थी डीसी बेटी

• जेल रोड पर पेड़ गिरा, कार चपेट में आई, मौके पर SDRF और पुलिस की टीम पहुंची।


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। सोमवार को बारिश के बीच सेंट्रल जेल के सामने से सड़क से गुजर रही दो कारों पर अचानक एक पेड़ गिर गया।

हादसे में एक कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां राधा देवी सिंघी (75) की मौत हो गई। उनकी बहन और जीजा घायल हुए हैं। हादसे में ड्राइवर के भी घायल होने की जानकारी है।

हादसा इतना भीषण था कि पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राधा देवी सिंघी की गर्दन गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई। सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया।

बैठक में थीं डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी... 

जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ, डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी नर्मदा घाटी विभाग की बैठक में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर भास्कर लक्ष्यकार ने तत्काल बैठक निरस्त कर सभी अधिकारियों को मौके पर रवाना किया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक, पुलिस ने राधा देवी सिंघी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

इंदौर के जेल रोड हे पर सोमवार को अचानक इमली का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में एक कार आ गई,  घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने कार में फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।


पेड़ गिरने की इस घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए गोकुलदास अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। नगर निगम की टीम ने मौके पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया, ताकि चौराहे पर यातायात व्यवस्था सामान्य की जा सके। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित रहा।



No comments:

Post a Comment