नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत हिंदी विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीता सक्सेना के संयोजन एवं संचालन में किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता' रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हिंदी और भी अधिक प्रासंगिक हो गई है। वहीं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नीता सक्सेना ने कहा कि हिंदी हिंद की शान है, यह सदा प्रासंगिक रहेगी। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. (डॉ.) मंजू रानी एवं डॉ. राधा रानी ने निभाई। निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -
प्रथम स्थान - शीतल कुमारी (बी.ए. तृतीय वर्ष)
द्वितीय स्थान - शिवानी (बी.ए. तृतीय वर्ष)
तृतीय स्थान - सुनयना (बी.ए. तृतीय वर्ष)
प्रोत्साहन पुरस्कार - महक (बी.ए. तृतीय वर्ष)
इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक गण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments:
Post a Comment