Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 27, 2026

स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत इंदौर हेरिटेज वॉक का आयोजन, प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा आज 27 सितम्बर 2026 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इंदौर हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। हेरिटेज वॉक का शुभारंभ ऐतिहासिक कृष्णपुरा छत्री से हुआ, जो राजवाड़ा होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची।

आयोजित हेरिटेज वॉक में शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, नर्सिंग कॉलेज, इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों समेत 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हेरिटेज वॉक के दौरान इतिहासकार श्री जफर अंसारी द्वारा प्रतिभागियों को इंदौर के गौरवशाली इतिहास, ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत तथा शहर की विशिष्ट पहचान से अवगत कराया गया। उन्होंने इंदौर के ऐतिहासिक विकास और शहर की समृद्ध विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को रोचक एवं तथ्यात्मक रूप से साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छ पर्यटन, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार, जनभागीदारी तथा स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई तथा शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। नगर निगम द्वारा आयोजित यह हेरिटेज वॉक नागरिकों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक-शैक्षणिक संस्थाओं को इंदौर की समृद्ध विरासत  से जोड़ने के साथ ही स्वच्छ, जिम्मेदार एवं सहभागी पर्यटन की दिशा में जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here