नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जनपद में सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा भोरिया के आगमन के बाद पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप संख्या सीए-एसएसपी-17/2026-1051 जारी किया है।
नए आदेश के तहत दीक्षा भोरिया को क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन और क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन बनाया गया है। उनके अधीन थाना सिविल लाइन, थाना मेडिकल और थाना नौचंदी रहेंगे। साथ ही पुलिस लाइन के कार्यों का पर्यवेक्षण भी करेंगी। सौम्या अस्थाना को किठौर से हटाकर क्षेत्राधिकारी अपराध और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध का प्रभार दिया गया है। उनके पास अपराध शाखा, डीसीआरबी, जीएसटी, एसआईटी, साइबर थाना और साइबर सेल की जिम्मेदारी रहेगी।
विश्व ज्योति राय को अब क्षेत्राधिकारी किठौर की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास थाना किठौर, खरखौदा और मुण्डाली रहेगा। वे मवाना के लिंक अधिकारी भी होंगे। संग्राम सिंह यथावत क्षेत्राधिकारी कोतवाली बने रहेंगे। उनके पास कोतवाली, देहलीगेट, लिसाड़ीगेट और लोहिया नगर थाने रहेंगे। शिव ठाकुर को क्षेत्राधिकारी दौराला बनाया गया है। उनके पास दौराला, कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम थाने रहेंगे। वे सरधना के लिंक अधिकारी भी होंगे।
No comments:
Post a Comment