Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 20, 2026

भैंस लेकर आए किसान से ‘थाने के खर्चे’ के नाम पर 6 हजार मांगने का आरोप


ललित शर्मा 
नित्य संदेश, मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र में पुलिस पर पशुपालक किसान से कथित वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटे ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ज्ञानपुर निवासी किसान देवेंद्र शर्मा 19 सितंबर की रात हरियाणा से 6 भैंस लेकर गांव पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया और थाने के खर्चे के नाम पर 6,000 रुपये की मांग की।

किसान का आरोप है कि रकम देने से मना करने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट कर पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया।

मामले को लेकर पीड़ित किसान के बेटे, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं एडवोकेट रोबिन शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

रोबिन शर्मा ने मांग की है कि उक्त रात की पुलिस वाहन की जीपीएस लोकेशन / मूवमेंट डिटेल और थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए तथा आरोप सही पाए जाने पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here