नित्य संदेश ब्यूरो
नोएडा। आज ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड, वनप्लस ने भारत में वनप्लस एन6 लाईट का लॉन्च कर दिया। यह 7,000 एम.ए.एच की बैटरी, 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, 36 महीने के फ्लुएंसी प्रोटेक्शन और मिलिटरी-ग्रेड की ड्यूरेबिलिटी के साथ ‘पॉवरफुली बिग’ एक्सपीरिएंस लेकर आया है। इसका प्रभावी मूल्य 16,249 रुपये है। वनप्लस एन6 लाईट दो शानदार रंगों, मिडनाईट हाईप और नियो ग्रीन में उपलब्ध है। भारत में इसकी सेल आज 22 सितंबर, 2026 से भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से वनप्लस.इन, वनप्लस स्टोर ऐप, एमेजॉन.इन, वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर शुरू हो गई है।
लंबे समय तक चलने के लिए
पॉवरफुली बिग बैटरी
: वनप्लस एन6 लाईट
में 7,000
एम.ए.एच की शक्तिशाली बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज होने के बाद
तीन दिन तक चलती है। इस स्मार्टफोन पर 26.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 29.9 घंटे
तक गूगल मैप नैविगेशन और 55.5 घंटे
तक फोन कॉलिंग की जा सकती है। यानी यूजर्स को स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग, नैविगेशन
और कनेक्टेड रहने के लिए ज्यादा लंबा समय मिलता है। वनप्लस
एन6 लाईट
वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसलिए यूजर्स इसका इस्तेमाल दूसरी
डिवाईसेज, जैसे
वनप्लस के ऑडियो प्रोडक्ट्स को चार्ज करने के लिए भी कर सकते हैं। यह लंबे समय तक
विश्वसनीय परफॉरमेंस देने के लिए बनाया गया है। इसलिए छः साल के बाद भी बैटरी की 80
प्रतिशत हैल्थ बची रहने की गारंटी है। इसे 1600 चार्ज सायकल्स के लिए टेस्ट
किया जा चुका है।
120 हर्ट्ज
के जबरदस्त डिस्प्ले के साथ स्मूथ और इमर्सिव व्यूईंग : वनप्लस
एन6 लाईट
में 120 हर्ट्ज
के रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच का
एचडी+ डिस्प्ले
लगा है। इसलिए यह बहुत स्मूथ स्क्रॉलिंग और ज्यादा रिस्पॉन्सिव इंटरैक्शन प्रदान
करता है। इसमें 900 निट्स
तक की ब्राईटनेस मिलती है। इसलिए यह इनडोर और आउटडोर इस्तेमाल के लिए बिल्कुल
स्पष्ट डिस्प्ले प्रदान करता है। वहीं, एक्वा टच फीचर स्क्रीन के
पानी में भीगने,
नमी
होने या स्क्रीन पर तेल गिर जाने पर भी टच की रिस्पॉन्सिवनेस बनाए रखता है।
दैनिक ड्यूरेबिलिटी के लिए
निर्मित रिफाईंड डिजाईन
: विशाल डिस्प्ले और शक्तिशाली बैटरी होने के बाद भी इस
स्मार्टफोन को कैरी करना बहुत आसान है क्योंकि इसकी मोटाई केवल 8.95 मिमी
और वजन लगभग 215 ग्राम
है। वनप्लस एन6 लाईट
में स्मूथ और राउंडेड किनारे दिए गए हैं। यह मिडनाईट हाईप और नियो ग्रीन कलर्स में
आता है। इस आरामदायक बिल्ड के साथ इसमें एमआईएल-एसटीडी-810एच की
मिलिटरी ग्रेड ड्यूरेबिलिटी है,
जिससे
इसे दैनिक टूट-फूट और झटकों से और ज्यादा मजबूत सुरक्षा मिलती है।
ए.आई पॉवर्ड क्रिएटिविटी के
साथ लॉन्ग-टर्म स्मूथनेस
: वनप्लस एन6 लाईट
में स्मार्ट ए.आई-पॉवर्ड क्रिएटिविटी टूल्स हैं, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी को
आसान बना देते हैं। इनमें ए.आई क्लियर फेस शामिल है, जिससे ग्रुप फोटो में फेशियल
डिटेल बेहतर होती हैं। ए.आई ईरेजर है, जो इमेज में से अनचाहे
ऑब्जेक्ट्स को हटा देता है। ये कैमरा फीचर 13 मेगापिक्सल के कैमरा और
ऑटोफोकस की मदद से शार्प फोटो प्रदान करते हैं। इसमें 50
मेगापिक्सल का मेन कैमरा हाई-रेज मोड के साथ शानदार इमेज कैप्चर करता है। वनप्लस
एन6 लाईट
समय के साथ और ज्यादा स्मूथ अनुभव प्रदान करेगा। यह 36 महीने
के फ्लुएंसी प्रोटेक्शन और एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। यह लंबे समय तक
इस्तेमाल के बाद भी स्थिर परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए डिजाईन किया गया है। दैनिक
टास्क, इन्फॉर्मेशन
और आईडियाज में मदद करने के लिए इसमें गूगल जेमिनाई भी दिया गया है।
वनप्लस एन6 लाईटः
कीमत व उपलब्धता
: वनप्लस एन6 लाईट
के 4जीबी+64जीबी
वैरिएंट का मूल्य 16,999 रुपये
है। इसकी सेल आज 22 सितंबर, 2026 को
भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से
शुरू होगी। चुनिंदा बैंक कार्ड्स से ईएमआई पर लेने पर 750 रुपये
तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा, जिससे इसका प्रभावी मूल्य 16,249 रुपये
हो जाएगा।
इसका सिंगल स्टोरेज वैरिएंट 8जीबी तक की वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। साथ ही, माईक्रो एसडी कार्ड अलग से खरीदकर लगाई जा सकती है, जिससे इसका स्टोरेज 2टीबी तक बढ़ सकता है। भारत में वनप्लस एन6 लाईट मिडनाईट हाईप और नियो ग्रीन रंगों में वनप्लस.इन, वनप्लस स्टोर ऐप, एमेजॉन.इन, वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

No comments:
Post a Comment