Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 23, 2026

69वीं पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में मेरठ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो इवेंट में प्रथम स्थान




 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कमिश्नरेट लखनऊ में आयोजित 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता-2026 में मेरठ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 12 जोन की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें जनपद मेरठ की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्रोफेशनल पुलिस फोटोग्राफी के दो इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता शील्ड अपने नाम की।प्रतियोगिता में जनपद मेरठ की फील्ड यूनिट में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर सन्नी मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक तथा हेड कांस्टेबल ओमबीर सिंह ने दो रजत पदक प्राप्त किए।


मेरठ जोन की टीम की इस उपलब्धि से मेरठ पुलिस एवं मेरठ जोन का गौरव बढ़ा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ और पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here