Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 23, 2026

परिवार परामर्श केन्द्र में 5 टूटते परिवारों को मिली नई राह, काउंसलिंग से हुआ समझौता


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में मंगलवार को परिवार परामर्श केन्द्र, जनपद मेरठ में पारिवारिक विवादों की सुनवाई हुई।

परिवार परामर्श केन्द्र के प्रभारी और काउंसलर्स के समक्ष कुल पत्रावलियाँ प्रस्तुत की गईं। काउंसलर्स ने विवाहित युगलों के बीच चल रहे पारिवारिक और वैवाहिक विवादों को गंभीरता से सुना और दोनों पक्षों की गहन काउंसलिंग की।

काउंसलिंग के बाद बड़ी सफलता मिली। 05 प्रकरणों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति बन गई और दोनों पक्ष साथ-साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार हो गए। समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराकर उन्हें विदा किया गया।

इसके अलावा 23 पत्रावलियों को विभिन्न कारणों से बंद किया गया, जबकि शेष 86 पत्रावलियों में अगली तारीख देकर दोनों पक्षों को अवगत करा दिया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र, जनपद मेरठ द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि पारिवारिक विवादों का समाधान थाने-कचहरी से पहले आपसी बातचीत और समझौते से हो सके, ताकि परिवारों में प्रेम, सौहार्द और सामाजिक संतुलन बना रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here