Friday, September 25, 2026

रोहटा में गन्ना समिति की बैठक, 500 रुपये मूल्य की मांग

 

नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना परिसर में सामान्य निकाय की बैठक बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव प्रदीप कुमार ने किया।


बैठक में किसानों ने भुगतान न करने वाली चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्र काटकर दूसरी मिलों को आवंटित करने और 15% ब्याज सहित बकाया वसूली की मांग की। किसानों ने कहा कि आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित हो। सभी चीनी मिलें हर हाल में 15 अक्टूबर तक चालू कराई जाएं। समिति चेयरमैन विजेंद्र प्रमुख ने कहा कि पारित प्रस्तावों पर अमल होना चाहिए। भूमि विकास बैंक डायरेक्टर जयवीर सिंह ने प्रेसमड निशुल्क और कृषि यंत्रों पर 50% अनुदान की मांग रखी। पूर्व विधायक जगत सिंह ने समितियों को चकरोड पर खड़ंजा निर्माण की स्वीकृति देने की बात कही।


भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि यदि मूल्य 500 रुपये घोषित नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। सांसद सांगवान ने समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में डिप्टी सुभाष यादव, नवीन सांगवान, दीपक राणा, मोनू प्रधान सहित कई मिलों के जीएम मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment