Friday, September 25, 2026

नशा मुक्ति केन्द्र में सेना के हवलदार की पीट-पीटकर हत्या, 4 कर्मचारी गिरफ्तार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना टीपीनगर क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित आशी फाउन्डेशन नशा मुक्ति केन्द्र में सेना के हवलदार की मारपीट से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में 22 सितम्बर को अहमदपुर चौरोली, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी महिला द्वारा थाना टीपीनगर पर तहरीर दी गई थी कि उनके पुत्र ललित, जो भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे, कि  18 सितम्बर को नशा मुक्ति केन्द्र में कर्मचारियों द्वारा मारपीट किये जाने से मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर पर मु0अ0सं0-504/2026 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में थाना टीपीनगर पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए शुक्रवार को नशा मुक्ति केन्द्र वेदव्यासपुरी से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त -
1. सुधीर कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम सिक्का, थाना आदर्श मंडी, शामली 
2. सागर पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी ईशापुर डाडो, थाना कांधला, शामली 
3. दशरथ पुत्र अशर्फी लाल निवासी गंगानगर कॉलोनी, थाना सुभाष नगर, बरेली 
4. करनवीर पुत्र नसीब सिंह निवासी ग्राम राजापुर, थाना लाडोवा, लुधियाना, पंजाब वर्तमान पता - 
सभी नशा मुक्ति केन्द्र आशी फाउन्डेशन, वेदव्यासपुरी, थाना टीपीनगर, मेरठ में कार्यरत थे।

पूछताछ में खुलासा - पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रात में भर्ती मरीजों की निगरानी करते थे। ललित नया मरीज होने के कारण रात में अधिक बेचैन था और बार-बार बाहर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी और धक्का-मुक्की होने पर गुस्से में आकर उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस साक्ष्य संकलन कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम - प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, निरीक्षक अपराध चमन प्रकाश शर्मा, उ0नि0 वरुण उपाध्याय, उ0नि0 नुसरत अली और कां0 कपिल वर्मा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment