Friday, September 25, 2026

लोहियानगर में पुलिस मुठभेड़, डकैती के 3 वांछित बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस ने डकैती की घटनाओं में वांछित चल रहे 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने कब्जे से 3 अवैध तमंचे 315 बोर और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 04/05.09.2026 की रात थाना लोहियानगर क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर स्थित बंद पड़ी अलफईम मीट फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों द्वारा फैक्ट्री में लगे 03 प्लेट फ्रीजरों में से 02 फ्रीजरों की कुल 30 प्लेटें चोरी कर ली गई थीं। इस संबंध में थाना लोहियानगर पर मु0अ0सं0 598/2026 पंजीकृत किया गया था। इसी प्रकार दिनांक 15/16.08.2026 की रात तान्या फैक्ट्री में भी 02 प्लेट फ्रीजरों से 32 प्लेटें चोरी होने पर मु0अ0सं0 580/2026 पंजीकृत हुआ था। विवेचना में दोनों मुकदमों में धारा 310(2)/61(2)/317(3) BNS की वृद्धि की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना लोहियानगर पुलिस ने आज खत्ते के पास हापुड़-मेरठ रोड से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त -
1. दानिश उर्फ चाचा पुत्र शमशाद निवासी ग्राम नाहल, थाना मसूरी, गाजियाबाद (उम्र 26 वर्ष) - मुठभेड़ में घायल 
2. शहजाद उर्फ भूरा पुत्र कलाम निवासी ग्राम नाहल, थाना मसूरी, गाजियाबाद (उम्र 30 वर्ष) 
3. रियाजुद्दीन उर्फ रियाजू पुत्र चांद अली निवासी मकान नं0 300, अमन कॉलोनी, घंटाघर, थाना कोतवाली, गाजियाबाद (उम्र 32 वर्ष) 

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि घटना में प्रयुक्त अवैध असलहे हाजीपुर-अल्लीपुर, निर्माणाधीन लिंक रोड काली नदी के पास निर्माणाधीन हाईवे के निकट झाड़ियों में छिपाए हैं। पुलिस टीम अभियुक्तों को बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर ले गई। इसी दौरान अभियुक्तों ने छिपाए गए असलहों से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त दानिश उर्फ चाचा के बायें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पीएल शर्मा अस्पताल भेजा गया।

मौके से 03 अवैध तमंचे 315 बोर व 02 खोखा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना लोहियानगर पर मु0अ0सं0 668/2026 धारा 109(1) BNS व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त दानिश के विरुद्ध गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर व मेरठ में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, चोरी सहित 7 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य दोनों अभियुक्तों पर भी कई जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं।

No comments:

Post a Comment