नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सनी एंटरटेनमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाले देशभक्ति कार्यक्रम "संदेशे आते हैं - एक अद्भुत देशभक्ति प्रोग्राम" को लेकर सोमवार रेट्रो लॉन्च रेस्टोरेंट बेगमबाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
सनी एंटरटेनमेंट ग्रुप के डायरेक्टर राजीव कुमार उर्फ जूनियर सनी देओल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी यह कार्यक्रम 30 सितंबर को होटल द कॉन्वे शॉप्रिक्स मॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मेरठ शहर के कलाकार देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में बॉलीवुड के महान कलाकार को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जा रहा है, साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर सभी कलाकारों और समाज से जुड़े सभी बिजनेसमैनों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलका चौधरी, अनुराग
गुप्ता, कृति गुप्ता, बादल, राजीव शर्मा, पूजा रस्तोगी, अभिषेक चौहान, ज्योति,
जूनियर सनी देओल, रवि कुमार, जगदीश तेवतिया आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment