नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पी.जी. कॉलेज में प्राचार्या प्रो. अनिता राठी के मार्गदर्शन में हरित परिसर/वनस्पति समिति (ईको-क्लब) द्वारा पर्यावरण कल्याण विषय पर 30 घंटे के अतिरिक्त पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ एवं हरितिमा गैर सरकारी संगठन के डॉ.
सुमित उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ पर्यावरण जरूरी है। उन्होंने
हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पिलखन) पौधों के सामूहिक रोपण और उनके संरक्षण पर जोर दिया।
उन्होंने चूल्हे के धुएं से होने वाले घरेलू वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य पर
दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया और स्वच्छ ईंधन अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम
में डॉ. पी. के. भारद्वाज मौजूद रहे। पाठ्यक्रम प्रभारी महिमा ठाकुर ने रूपरेखा
रखी। प्राचार्या ने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का
आह्वान किया। कार्यक्रम में करीब 70 छात्राओं ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment