Breaking

Your Ads Here

Monday, September 7, 2026

कल जिला कारागार जाएंगे आचार्य सौरभ सागर महाराज, 2000 बंदियों को देंगे धर्म का संदेश

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ में वर्षायोग कर रहे राष्ट्र संत पूज्य दिगम्बर जैनाचार्य सौरभ सागर जी महाराज कल 8 सितंबर को जिला कारागार अब्दुल्लापुर जाएंगे। वहां वे लगभग 2000 बंदियों को संबोधित कर आध्यात्मिक प्रवचन देंगे।कार्यक्रम के संयोजक कवि सौरभ जैन सुमन ने बताया कि सुबह 8 बजे से जिला कारागार में प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को धर्म और सदाचार से जोड़ना है।


सौरभ सुमन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अम्बर के मंगलाचरण से होगी। इसके बाद जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा पूज्य श्री के समक्ष श्रीफल भेंट करेंगे, जिसके उपरांत आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज का उद्बोधन होगा। उन्होंने बताया कि भाद्र माह में त्याग का महीना चल रहा है, इस उपलक्ष्य में जैन समाज की ओर से कैदियों के लिए एक दिन के सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन में प्याज, लहसुन सहित कोई भी जमीकंद नहीं परोसा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जेल प्रशासन ने पूज्य श्री के साथ अधिकतम 30 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी है, जिनके आधार कार्ड पहले ही जमा करा दिए गए हैं। अतिरिक्त लोगों को जेल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संयोजक ने अपील की है कि लोग बड़ी संख्या में जेल न पहुंचे ताकि व्यवस्था बाधित न हो। जेल से प्रवचनों को रिकॉर्ड कर प्रसारण किया जाएगा। इससे पूर्व आज भी कवि सौरभ सुमन के नेतृत्व में आचार्य श्री का एक प्रतिनिधिमंडल जेल पहुंचा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here