Wednesday, September 2, 2026

निगम द्वारा मुसाखेडी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक रोड चौड़ीकरण कार्य में बाधक निर्माण को हटाने की कार्रवाई

 

• 17 मकान एवं दुकानों को जेसीबी के माध्यम से हटाया 


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। आयुक्त  क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार जोन क्रमांक 18, वार्ड क्रमांक 51 के अंतर्गत इंदौर विकास योजना 2021 अन्तर्गत मुसाखेडी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक 45.00 मीटर चौड़ाई में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। 

भवन अधिकारी  तन्मय सिंह ने बताया कि मुसाखेडी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक 45.00 मीटर चौड़ाई में सड़क निर्माण निर्माण में बाधक निर्माणों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसके पश्चात भी सड़क में बाधक निर्माण नहीं हटाने पर आज नगर निगम रिमूवल टीम द्वारा उक्त मार्ग से 17 से अधिक मकान एवं दुकानों को हटाने के साथ ही कई मकानों के आंशिक निर्माण भी जेसीबी के माध्यम से हटाए गए। 


कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी  तन्मय सिंह, भवन निरीक्षक पीयूष गुप्ता, सहायक रिमूव्हल अधिकारी श्री बबलू कल्याणे, नगर निगम रिमूवल टीम, पुलिस प्रशासन की टीम एवं अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment