Tuesday, September 15, 2026

भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार 17 सितंबर मुजफ़्फ़रनगर कूच का ऐलान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन एवं सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित 17 सितम्बर की महापंचायत हेतु सरधना छेत्र के गांव सुरानी में किसानों ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें किसानों ने मुजफ्फरनगर कूच करने का निर्णय लिया 

भाकियू नेता विनोद सुरानी के अनुसार किसानों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुई गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी करने हेतु किसान महापंचायत में हिस्सा लेने का आह्वान किया जिसमे भारी संख्या में टेक्टर,गाड़ी आदि लेकर किसान जाएँगे। पंचायत को सम्बोधित करते हुए महकार दौराला जी ने कहा कि सुरानी गांव ऐतिहासिक गांव है जो भंडारे आदि लेकर वहाँ पहुचेगा और सरकार की इट से इट बजाने का काम करेगा। 

पंचायत का संचालन जिला महासचिव अंकित दांगी ने किया व अध्यक्षता वेदपाल प्रधान ने की पंचायत में खादर क्षेत्र से सरदार जीवन सिंह, हरजीत सिंह, लोकेश सिवाच, दीपक घोपला, अर्जुन, उपेंद्र प्रधान, विनीत सांगवान, मिंटू, जोनी प्रधान, राजकुमार, प्रशांत आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment