रवि गौतम
बैठक की अध्यक्षता ठेकेदार दीवान सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्वकर्मा जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा। सर्वसम्मति से अध्यक्ष सलीम इदरीश, उपाध्यक्ष उदयवीर, सचिन, डॉक्टर ईश्वर दयाल, उप सचिव हारून ठेकेदार, कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन को बनाया गया, जबकि सदस्य के रूप में नीतू सिंह, ओमेंद्र, जितेंद्र, हरि सिंह, नरेश कुमार, मेहताब, राजू को चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेश वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी होंगे। बैठक का संचालन गौतम सिंह ने किया। इस अवसर पर ननवा ठेकेदार, अंसारी जमील, अंसारी अमीर अहमद, सलीम मलिक, यूनुस अंसारी, इकरामुद्दीन, देवेंद्र कुमार, इरफान मलिक, बाबू खां, रामनिवास, महिपाल, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment