Wednesday, September 16, 2026

ऋषभ एकेडमी स्कूल ने 14 रन से जीता मैच


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर वार्मअप मैच का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को ऋषभ एकेडमी स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने 14 रन से मैच जीता।

ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसमें अविक ने 41, आदिल ने 40, आयान ने 35, अभय ने 34, चिराग ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आयुष ने तीन, सुभान ने दो, आईश ने दो, शिवांश ने दो, संचित ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना सकी। टीम की ओर से सुभान ने 42, आरिश ने 40, देव सिंह 39, संचित ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने तीन, अभय ने दो, देवांश ने दो, अविक ने दो, आदिल ने एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का वार्मअप मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment