Wednesday, September 16, 2026

परिवार परामर्श केन्द्र में गहन काउंसलिंग के माध्यम से 07 वैवाहिक विवादों का सफल एवं शांतिपूर्ण निस्तारण

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम तथा पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केन्द्र, जनपद मेरठ में कुल 166 पत्रावलियाँ काउंसलर्स एवं प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष प्रस्तुत की गईं।

काउंसलर्स एवं प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा विवाहित युगलों के मध्य उत्पन्न पारिवारिक विवादों को समझते हुए गहन काउंसलिंग के माध्यम से उनके दांपत्य जीवन को पुनः सुव्यवस्थित करने का गंभीर प्रयास किया गया। काउंसलिंग उपरांत कुल 166 पत्रावलियों में से 07 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति से साथ-साथ रहने का समझौता संपन्न कराया गया। 21 पत्रावलियाँ विभिन्न कारणों से बन्द की गईं, जबकि शेष 138 पत्रावलियों में अग्रिम तिथि नियत करते हुए दोनों पक्षों को विधिवत अवगत कराया गया।परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पारिवारिक सौहार्द एवं सामाजिक संतुलन बनाए रखा जा सके।

No comments:

Post a Comment