नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार यह पेंशन अदालत शनिवार को प्रातः 11:00 बजे डिस्कॉम मुख्यालय, ऊर्जा भवन, मेरठ के सभागार में आयोजित होगी।
डिस्कॉम प्रशासन के अनुसार पेंशन अदालत का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त कार्मिकों की पेंशन संबंधी शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई कर वर्तमान नियमों के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों से संबंधित आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

No comments:
Post a Comment