Saturday, September 5, 2026

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, डिजिटल माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र संख्या- 2698/एसएलएसए-02/2026-एन०एल०ए० (कुलदीप) दिनांक 04/08/2026 एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ ने प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया है।


इसी क्रम में शनिवार को प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ प्रियंका रानी द्वारा डिजिटल माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु डॉ. हरिओम पंवार के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल/डिजिटल मीडिया, रेडियो/एफएम एवं पोस्टर के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में डिजिटल माध्यम से जागरूक करते हुए लोक अदालत से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

No comments:

Post a Comment