नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वाट टीम प्रथम ने थाना टीपीनगर के चोरी के अभियोग में लंबे समय से वांछित 10,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को स्वाट टीम इनामी अभियुक्त की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मलियाना बम्बा स्थित शनि देव मंदिर के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए समय करीब 17.30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना टीपीनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 548/2022 धारा 457/381 भादवि में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पत्रांक डीसीआरबी/पु0घो0/2022 दिनांक 20.12.2022 के माध्यम से 10,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
अपराध का तरीका: गिरफ्तार अभियुक्त लाल भीम भूल मूलतः जनपद डोटी, नेपाल का निवासी है। वह मेरठ सहित अन्य जनपदों में नौकर के रूप में कार्य करता था और मौका पाकर उसी घर में चोरी कर फरार हो जाता था। नेपाल तथा भारत के विभिन्न प्रदेशों में भी उसके द्वारा इसी प्रकार चोरी की घटनाएं करने की जानकारी सामने आई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:
लाल भीम भूल पुत्र भीम भूल निवासी लेकोट, थाना वायल, जनपद डोटी, नेपाल, उम्र 40 वर्ष।
आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 548/2022 धारा 457/381 भादवि, थाना टीपीनगर, मेरठ
2. मु0अ0सं0 150/2021 धारा 381, 454, 380, 120बी, 109 आईपीसी, थाना कारखाना, तेलंगाना
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
No comments:
Post a Comment