नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जनशिकायतों के निस्तारण में मेरठ पुलिस ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। शासन द्वारा जारी माह अगस्त-2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में मेरठ पुलिस ने आईजीआरएस/जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में 135 में से 135 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम रैंक हासिल की है।
एसएसपी ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान संदर्भों के समयबद्ध निस्तारण,
डिफॉल्टर संदर्भों की स्थिति, शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक और निस्तारित
शिकायतों की गुणवत्ता सहित विभिन्न मानकों पर मेरठ पुलिस का प्रदर्शन उत्कृष्ट
रहा। माह में मार्क किए गए 626 संदर्भों का निस्तारण औसतन मात्र 0.22 दिवस में
किया गया। विगत छह माह में प्राप्त औसतन 4805 संदर्भों में माह के अंत तक एक भी
संदर्भ डिफॉल्टर नहीं रहा। इसी प्रकार आलोच्य माह में प्राप्त 3506 फीडबैक में से
3336 शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया, जिससे संतोषजनक फीडबैक का
प्रतिशत 95.15 रहा। उच्चाधिकारियों द्वारा श्रेणीकृत कुल 65 संदर्भों में एक भी
संदर्भ सी-श्रेणी में नहीं रहा।
इसलिए हासिल की यह उपलब्धि
एसएसपी द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और आईजीआरएस से
जुड़े पुलिसकर्मियों को जनशिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध
निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसी प्रभावी पर्यवेक्षण और
नियमित समीक्षा के चलते मेरठ पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की है।

No comments:
Post a Comment