Saturday, September 26, 2026

परिवार परामर्श केन्द्र में प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से 02 वैवाहिक विवादों का सफल एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ के आदेश के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केन्द्र, जनपद मेरठ में पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों से संबंधित पत्रावलियाँ काउंसलर्स एवं प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष प्रस्तुत की गईं।

परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलर्स एवं प्रभारी द्वारा संबंधित पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके मध्य उत्पन्न मतभेदों एवं पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु गहन काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान दम्पतियों को आपसी संवाद, समझ एवं सामंजस्य के माध्यम से अपने दांपत्य जीवन को पुनः सुव्यवस्थित करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रभावी काउंसलिंग के फलस्वरूप *02 वैवाहिक विवादों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति से समझौता कराकर साथ-साथ रहने पर सहमति बनाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न कारणों से 09 पत्रावलियाँ बन्द की गईं तथा शेष 68 पत्रावलियों में अग्रिम तिथि नियत करते हुए संबंधित पक्षों को विधिवत अवगत कराया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे परिवारों में आपसी सौहार्द, सामंजस्य एवं सामाजिक संतुलन बनाए रखा जा सके।

No comments:

Post a Comment