नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। केडी इंटरनेशनल स्कूल कंकरखेड़ा में इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेरठ के 10 से 12 स्कूलों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप में MDPS कराटे एकेडमी मऊ खास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। एकेडमी के खिलाड़ियों ने कुल 12 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। कोच अरुण सैनी ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की है।
विजेताओं की सूची
*जूनियर गर्ल्स वर्ग*
*स्वर्ण पदक:* प्रेरणा तोमर, अवनी शर्मा, प्रिया, कनक सिंह, वेदनशी शर्मा, अंशिका शर्मा, आयुषी राणा, माही, भूमिका शर्मा
*रजत पदक:* निशु तोमर, सिद्धि तोमर, मानवी तोमर, यशी तोमर, आशी सैनी, प्राप्ति तोमर
*कांस्य पदक:* आरोही, दीपिका, धराशी
*जूनियर बॉयज वर्ग*
*स्वर्ण पदक:* शुभम, नक्श
*रजत पदक:* भव्य, मयंक सैनी
*कांस्य पदक:* काव्यांश, परम सैनी
इस अवसर पर MDPS स्कूल के प्रिंसिपल तरुण तोमर ने सभी विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चों की इस ऐतिहासिक जीत से अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने स्कूल और कोच टीम को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment