Saturday, August 1, 2026

अजय की बल्लेबाजी से जीटीबी ने जीता मैच

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता। टीम की ओर से अजय ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली।

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें अजय ने 80 रन की पारी खेली। दिव्य ने 45, हमजा ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आदित्य ने दो, कृणाल ने दो, कुश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी और दो रन से मैच हार गई। टीम की ओर से हिमांशु ने 38, कुश ने 40, आदित्य ने 38, अवि ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अरहान ने तीन, रोबिन ने दो, अभय ने दो और आहद ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को जूनियर और सीनियर वर्ग में एक-एक मैच होगा।

No comments:

Post a Comment