नित्य संदेश ब्यूरो
गोंडा। उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था काव्य कलश द्वारा आयोजित काव्य अनुष्ठान कार्यक्रम में क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन को दिया गया काव्य सम्मान। गोंडा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मेरठ के वीर रस के विख्यात कवि सौरभ जैन सुमन को काव्य सम्मान से अलंकृत किया।
कार्यक्रम की संयोजिका विख्यात समाज सेवी डॉ नीता सिंह ने जानकारी दी कि देशभर से आए कुल 51 कवियों का काव्यपाठ कट आयोजन में करवाया गया जिसमें मुख्य आकर्षण के रूप में क्रान्तिधरा मेरठ के सुप्रसिद्ध वीर रस के कवि सौरभ जैन सुमन को काव्य सम्मान अलंकरण किया गया।
गोंडा के टाऊन हॉल में आयोजित उक्त समारोह में देश भर से आए स्थापित एवं नवोदित कुल 51 कवियों ने काव्यपाठ किया। बतौर वरिष्ठ कवि सौरभ समान ने सभी को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में सह संयोजिका डॉ शिप्रा सिंह, कवि मनोज चौहान, विख्यात मिश्रा, चंदन दिवेदी, उत्कर्ष उत्तम, मीना बंधन, क्रांति सिंह आदि का योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment