Wednesday, August 12, 2026

शास्त्री नगर में किया गया तिरंगा वितरण समारोह का आयोजन

 


मयंक अग्रवाल

नित्य संदेश, मेरठ। "हर घर तिरंगा - जन भागीदारी अभियान" के अंतर्गत श्री श्याम परिवार शास्त्री नगर एवं ब्रॉडवे मीडिया लिंक्स के संयुक्त तत्वावधान में हरिओम कम्युनिकेशन डी-ब्लॉक शास्त्री नगर पर तिरंगा वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल रहे। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक ज्ञानेन्द्र अग्रवाल एवं शांति स्वरूप गुप्ता विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य संयोजक मयंक अग्रवाल रहे, जबकि मंच संचालन अमित कुमार गुप्ता ने किया। समारोह में सर्व समाज के सेवकों एवं व्यापारियों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराने हेतु तिरंगा ध्वज भेंट किए गए। मुख्य अतिथि विपुल सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था और स्वतंत्रता दिवस हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों और महान योद्धाओं के बलिदान की याद दिलाता है। संस्था के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए देशभक्ति की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।


इस अवसर पर श्याम परिवार की महिला सदस्यों ने मुख्य अतिथि को नारियल भेंट कर स्वागत किया तथा पदाधिकारियों ने पगड़ी एवं अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें "श्री श्याम जी सेवा सम्मान" से अलंकृत किया। कार्यक्रम में सुष्मिता गुप्ता, मयंक अरोड़ा, रोली गोयल, सुरभि अरोड़ा, निधि रस्तोगी, जाग्रति वोहरा, ममता, साधना, रूचि, ऊषा, प्रीति, नरेश चंद्र शर्मा, राहुल अग्रवाल, अंकित अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, अमर शर्मा, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, अश्वनी अरोड़ा, नितिन चिकारा, रोहित शर्मा, सतीश त्यागी, प्रखर अग्रवाल, मुदित बंसल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment