Tuesday, August 25, 2026

श.मं.पा. राजकीय महाविद्यालय एनसीसी कैडेट्स द्वारा सैनिकों के लिए राखी निर्मित कर बटालियन भेजी




नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेटस ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सैनिक भाइयों के लिए निर्मित राखियों को 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के कमांडिंग आफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर  के हाथों में सौंपी। 


कैडेटस ने कमांडिंग आफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर  को राखी भी बाँधी। कैडेट्स ने इस अवसर पर सैनिक भाइयों के दीर्घ जीवन की कामना भी की और उनकी सैन्य सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया ।  सीओ कर्नल होपेंदर ठाकुर ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की तथा उनका धन्यवाद ज्ञापन किया । पूर्व में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी,  मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डा० लता कुमार के नेतृत्व में एनसीसी इकाई द्वारा देश के सैनिकों के लिए तिरंगा राखी और आभार पत्र निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने सुंदर और आकर्षक राखियां बनाईं तथा देश के सैनिक भाइयों के लिए आभार पत्र भी निर्मित किए । कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रोफेसर लता कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 12  कैडेट्स ने प्रतिभाग किया और 30 कैडेट्स उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment