Monday, August 31, 2026

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मनुस्मृति का प्रतीकात्मक दहन

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में  रीगल चौराहे पर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में हाल ही में खड़गे की सभा आयोजित हुई थी। कांग्रेस का आरोप है कि सभा के बाद उस स्थान पर हवन-पूजन कर उनका अपमान किया गया, जिसके विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 

इसी क्रम में इंदौर में महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति का प्रतीकात्मक दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खड़गे के सम्मान के मुद्दे पर आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ही प्रकरण दर्ज कर लिया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रहेगी।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment