• मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व दादा निर्भय सिंह पटेल की 30 वीं पुण्यतिथि, चोइथराम मंडी चौराहा स्थित प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया।
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा इंदौर ग्रामीण के आधार स्तम्भ रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व दादा निर्भय सिंह पटेल की 30 वीं पुण्यतिथि पर आज चोइथराम मंडी चौराहे स्थित प्रतिमा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मनोज पटेल, रवि रावलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दादा निर्भय सिंह पटेल ने विपरित परिस्थितियों में कड़े संघर्षों के साथ पार्टी संगठन को खड़ा करने का काम किया है। उनके कार्य आज भी आदर्श के रूप में स्थापित है। कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्त्व और कृतित्व को अपने जीवन में आत्मसात कर संगठन को मजबूत करने का काम करे।
इस अवसर पर पार्षद ओपी आर्य, सुनील हार्डिया, सुभाष सुनेर, सोनाली धारकर, सुशील शर्मा, मनीष शर्मा, सुभाष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment