नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वेस्ट एण्ड रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन के इस पावन त्योहार के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा-1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार की राखियां बनाईं। उन्होंने चावल, दाल, रुई, फूल, सितारे, गोटे आदि का प्रयोग करके आकर्षक और सुंदर राखियां तैयार कीं। इसके अलावा, बच्चों ने अनेक प्रकार की दालों, प्राकृतिक घास-फूस, फूलों, पत्तियों से राखी बनाकर उन पर सुंदर-सुंदर स्लोगन भी लिखे, जो रक्षा बंधन के महत्व और भाई-बहन के प्यार को प्यार को दर्शाता है।
विजेता रहे बच्चो में अंशिका, ज़कवान, हुसैन रिद्धि,आनिया, अविराज, इंशा कायरा, त्रेता, उम्मे अमराह, वैदिक तोमर, हिकमा, मिर्ज़ा, मारूफ, आलम, उत्सव, शिवांश, इजना, शहनाज़, आर्यन, मिशेल, अमृत कौर, मोक्ष, देव,आदर्श, दृष्टि, माहि सिंह, कार्तिक, अरमानी आदि की राखियों को सराहा गया।
प्रधानाचार्य ने बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता की प्रशंसा की और उन्हें रक्षा बंधन के महत्व के बारे में बताया और भाई-बहन के रिश्ते के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन का त्योहार न केवल भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है, बल्कि यह हमें अपने रिश्तों की सुरक्षा और सम्मान के महत्व को भी सिखाता है।
No comments:
Post a Comment