Friday, August 28, 2026

एसएसपी ने आबूलेन मार्केट में की पैदल गश्त, व्यापारियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आबूलेन मार्केट में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहार के चलते बाजार में उमड़ी भीड़ और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने व्यापारियों और आमजन से संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना और सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment