Friday, August 28, 2026

एसएसपी ने परिवार संग महिला संरक्षण गृह में मनाया रक्षाबंधन, बांटी खुशियां

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने परिवार के साथ लालकुर्ती स्थित राजकीय महिला संरक्षण गृह में पहुंचकर वहां निवासरत महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं ने एसएसपी को राखी बांधी और उन्होंने भी सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने सभी को मिष्ठान वितरित कर पर्व की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आत्मीय पहल से संरक्षण गृह में खुशी का माहौल देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment