Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 22, 2026

आज होगा रामलीला का रसीद पूजन और सम्मान समारोह


मयंक अग्रवाल 
नित्य संदेश, मेरठ। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा (पंजी) मेरठ शहर एवं श्री रामलीला कमेटी (पंजी) मेरठ शहर के तत्वावधान में आज रसीद पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विजयदशमी पर भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। उसी के शुभारंभ हेतु आज रविवार को प्रातः 11:30 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर, बुढाना गेट पर रसीद पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, दानदाताओं और सहयोगियों का सम्मान भी किया जाएगा। रसीद पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया है। कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here