Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 22, 2026

रवि गौतम के धरने को शोषित क्रांति दल का समर्थन, न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का ऐलान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहे एडवोकेट रवि गौतम के धरने को शोषित क्रांति दल (एसकेडी) ने बिना शर्त समर्थन दे दिया है।

आज शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और रवि गौतम से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने रवि गौतम को समर्थन पत्र भी सौंपा। इस मौके पर एसकेडी अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि रवि गौतम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में शोषित क्रांति दल कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर स्तर पर रवि गौतम को मदद देने के लिए तैयार है और जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने रवि गौतम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शोषित, वंचित वर्ग की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। समर्थन मिलने के बाद रवि गौतम ने शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here