Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 20, 2026

पाठ्य सामग्री पाकर खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गुरुवार को मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा माता अमृता जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मिशन एजुकेशन के तहत प्राथमिक विद्यालय रजपुरा में छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।


कार्यक्रम में बच्चों ने अतिथियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कॉपी-किताब और लेखन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। महात्मा ज्योति बाई एवं महात्मा आत्मप्रभा बाई जी के नेतृत्व में विद्यालय के 128 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर दिव्या चौहान, मनीष चौहान, विक्रम चौहान, गौरांशी, हिमांशी, श्रद्धे, राजवीर, ग्राम प्रधान नेपाल सिंह, शिक्षिका पुष्पा यादव सहित समिति के सदस्यों और विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here