Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 20, 2026

आर.एम. इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सरधना के ग्राम महादेव स्थित आर.एम. इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह को राखी बांधी और पर्व की शुभकामनाएं दीं।


स्कूल की छात्र प्रतिनिधियों जानवी सोम, तपस्या, शिवानी, अंजली सोम, जानवी, आस्था पुंडीर एवं गौरी ने जिलाधिकारी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए आकर्षक हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भी जिलाधिकारी को भेंट किए। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने छात्राओं के इस स्नेह और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उपहार स्वरूप चॉकलेट प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और देश के विकास में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाली वशिष्ठ एवं शिक्षक श्री गौरव गुप्ता को इस सुंदर पहल के लिए बधाई दी।


प्रधानाचार्या रूपाली वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और कलात्मकता को बढ़ावा देना, उन्हें अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना तथा प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाली वशिष्ठ, शिक्षक श्री गौरव गुप्ता, विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here