Breaking

Your Ads Here

Friday, August 7, 2026

किठौर क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से की गई व्यापक निगरानी

 


गुलाम नबी

नित्य संदेश, किठौर। उप्र पुलिस द्वारा दिए गए निर्देश पर जनपद मेरठ में संचालित कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा शुक्रवार की नमाज़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु थाना किठौर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई।


थाना किठौर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से कांवड़ मार्गों, यातायात व्यवस्था, कांवड़ शिविरों, भवनों की छतों, संवेदनशील स्थलों एवं कंजेशन प्वाइंट्स की व्यापक निगरानी की गई। ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त इनपुट के आधार पर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का सतत पर्यवेक्षण किया गया। इस प्रभावी कार्रवाई से आमजन एवं कांवड़ यात्रियों में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों को उत्तर प्रदेश पुलिस की सतत एवं प्रभावी निगरानी का स्पष्ट संदेश गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी किठौर एवं प्रभारी निरीक्षक किठौर पुलिस बल उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here