Sunday, August 9, 2026

परीक्षितगढ़: अगवानपुर में द्वितीय डाक कांवड़ का शुभारंभ, संजय जाटव ने किया उद्घाटन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर में द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ शनिवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय कुमार जाटव ने फीता काटकर यात्रा का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजय जाटव ने कहा कि कांवड़ यात्रा अपने आप में अटूट भक्ति का प्रतीक है। इससे आस्था बढ़ती है और परिवार में सुख-शांति आती है। उन्होंने कहा कि सभी को भक्ति भाव में रहकर अपने परिवार और समाज में खुशहाली लाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजक अनुज ठेकेदार, ईश्वर सिंह, अजय कुमार, गौरव राणा, कपिल अगवानपुर, बबलू, रोहित, रोबिन, मोनू, शिव गौतम, शिवम, डी के रूहेला सहित ग्राम के सैकड़ों शिवभक्त मौजूद रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

No comments:

Post a Comment