Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 2, 2026

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ आगे आए युवा, सुभारती विश्वविद्यालय में एनएसएस का जागरूकता अभियान

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ: स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में भारत सरकार के "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत एनएसएस की चार इकाइयों द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

एनएसएस इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी राम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम अधिकारी निशांत कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। संबोधन में नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर दिए गए संदेशों से स्वयंसेवक प्रेरित हुए।

एनएसएस इकाई-3 के कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने "नशा मुक्त भारत" का सामूहिक संकल्प लिया तथा पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाई।

वहीं एनएसएस इकाई-4 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वयंसेवकों ने नारों और बैनरों के माध्यम से युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रमों का समन्वय विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में नशामुक्त युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। एनएसएस युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर ऐसे अभियान संचालित करता रहेगा।

इस अवसर पर डॉ अमित कुमार, निशांत कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ मनीष पाठक, डॉ सुनील कुमार, राम प्रकाश तिवारी, कमलेश कुमार मौर्या, हर्षित कुमार, अशोक आदि अनेक विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों के साथ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here