नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजी.) की एक बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी नदीम सैफी के आवास 3116/2 इकबाल नगर, हापुड़ रोड पर आयोजित की गई।
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से मोहम्मद आरिफ सैफी उर्फ सोनू सैफी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. रियाजुद्दीन सैफी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन सैफी, राष्ट्रीय महामंत्री सलीम सैफी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नसीमा सैफी ने नियुक्ति पत्र देकर दोनों पदाधिकारियों को मनोनीत किया और संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर नवनियुक्त दिल्ली अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता को बधाई देने वालों में इमरान नासिर सैफी, नदीम सैफी, गुलफाम सैफी, फरीद सैफी, उस्मान सैफी, आतीब सैफी, साजिद, अरीब, इमरान सिकंदर सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment