नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर भैंसाली बस अड्डे पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया और दिनभर की व्यवस्थाओं एवं कुशलता की जानकारी ली। साथ ही आमजन की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments:
Post a Comment