Friday, August 28, 2026

25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

 



नित्य संदेश ब्यूरो

जानीखुर्द। थाना पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण की संयुक्त टीम ने गोकशी के मामलों में लंबे समय से वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नदीम पुत्र फजलहक निवासी चौहान बांगर सीलमपुर दिल्ली को सिवालखास पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि 4 मई को नंदपुरा के जंगल में गोकशी की घटना हुई थी, जिस पर थाना जानी में मुकदमा दर्ज किया गया था। 23 मई की रात टिमकिया कोठी के खंडहर में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। 


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नदीम का नाम सामने आया था, जो तभी से फरार था। इस पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना जानी में गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

No comments:

Post a Comment