नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अशोका एकेडमी कंकरखेड़ा में अनुशासन समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक केडी शर्मा, डायरेक्टर नीलम गेरा और प्रधानाचार्या डॉ. पारूल चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में अनुशासन समिति के छात्रों ने मार्च पास्ट किया, वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनुशासन समिति में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र कृष्णा पाल को हेड बॉय और आरोही राणा को हेड गर्ल चुना गया। जूनियर विंग में कक्षा आठवीं के छात्र आर्यन सोम को हेड बॉय तथा एलिस को हेड गर्ल चुना गया। अशोका एकेडमी की रामनगर शाखा से कक्षा आठवीं के छात्र युवराज को हेड बॉय और अनन्या को हेड गर्ल चुना गया।
इसके अलावा कक्षा ग्यारहवीं के छात्र सौरभ को वाइस हेड बॉय और निकिता को वाइस हेड गर्ल, विधान और रितिका को डिसिप्लिन इंचार्ज तथा अभिनव सुलानिया को स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया। अवनी, काजल, अवि राणा और इशिका को क्रमशः ब्रह्मपुत्र, गंगा, कावेरी और नर्मदा हाउस का कप्तान बनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन रिंकी कुमारी ने किया। इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर राशिका जैन अग्रवाल, प्रिया तोमर, स्वाति शर्मा और अनामिका गोयल उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment